Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Viral Video : भारी बारिश में नाले में बही स्विफ्ट कार, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते पानी में कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Viral Video : भारी बारिश में नाले में बही स्विफ्ट कार, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
X

Viral Video : सारंगढ़–बिलाईगढ़। मूसलाधार बारिश ने छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच, एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बरमकेला के विक्रमपाली के पास किकारी नाले में एक स्विफ्ट कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते पानी में कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण नाले और नदियां उफान पर हैं। बुधवार को उड़ीसा नंबर की एक स्विफ्ट कार ने जोखिम भरे हालात में किकारी नाले के ऊपर से बहते पानी को पार करने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव के कारण कार बेकाबू हो गई और देखते ही देखते नाले में समा गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि कार में सवार तीनों व्यक्तियों ने तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी हासिल की। इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी। वीडियो में कार का तेज बहाव में बहना और लोगों का बाहर निकलने का प्रयास स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire