Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Viral Video : मंच पर हंसी से शुरू हुई स्पीच, हार्ट अटैक ने छीन ली वर्षा की जिंदगी, देखें लाइव वीडियो...

इस दिल दहला देने वाले क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Viral Video : मंच पर हंसी से शुरू हुई स्पीच, हार्ट अटैक ने छीन ली वर्षा की जिंदगी, देखें लाइव वीडियो...
X

Viral Video : धाराशिव। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक कॉलेज फेयरवेल समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब 20 साल की छात्रा वर्षा खरात अपनी विदाई स्पीच देते हुए अचानक मंच पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। हंसी-खुशी से भरे माहौल में शुरू हुई यह घटना कुछ ही पलों में दुखद सन्नाटे में बदल गई। इस दिल दहला देने वाले क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Viral Video : हंसी के बीच बदला माहौल-
परंडा तालुका के आर.जी. शिंदे कॉलेज में आयोजित फेयरवेल समारोह में अंतिम वर्ष की बीएससी छात्रा वर्षा खरात मंच पर थीं। चेहरे पर मुस्कान, दोस्तों और शिक्षकों के साथ ठहाकों के बीच उन्होंने अपनी स्पीच शुरू की। वीडियो में साफ दिखता है कि वह खुशी से अपने अनुभव साझा कर रही थीं। लेकिन अचानक उनका चेहरा पीला पड़ गया, वह लड़खड़ाईं और मंच पर गिर पड़ीं। यह देखकर पहले तो लोगों को लगा कि शायद कमजोरी की वजह से ऐसा हुआ, मगर सच कुछ और था।


Viral Video : तुरंत अस्पताल ले गए, पर नहीं बची जान-
वर्षा के गिरते ही वहां मौजूद छात्र और शिक्षक उनके पास दौड़े। कुछ लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें तुरंत परंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों का मानना है कि हार्ट अटैक इस दुखद घटना की वजह हो सकता है।

Viral Video : 8 साल की उम्र में हुई थी हार्ट सर्जरी-
वर्षा के परिवार और दोस्तों के अनुसार, उनकी आठ साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके चाचा धनाजी खरात, जो एक जिला परिषद शिक्षक हैं, ने बताया कि सर्जरी के बाद वह पिछले 12 साल से स्वस्थ थीं और कोई दवा भी नहीं ले रही थीं। हालांकि, घटना वाले दिन सुबह जल्दबाजी में कॉलेज पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी नियमित दवा छोड़ दी थी, जो उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण बन सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire