Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Viral Video : ओलावृष्टि से सड़क पर बिछी बर्फ की चादर, शिमला सा नजारा, वायरल हुआ वीडियो...

इस हैरतअंगेज दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video : ओलावृष्टि से सड़क पर बिछी बर्फ की चादर, शिमला सा नजारा, वायरल हुआ वीडियो...
X

Viral Video : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि ने जिले को बर्फीली चादर से ढक दिया। पेंड्रा के ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे नजारा शिमला जैसा हो गया। इस हैरतअंगेज दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video : बता दें कि सोमवार दोपहर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर ओलों की मोटी परत जमने से राहगीर हैरान रह गए। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस अनोखे नजारे को अपने कैमरों में कैद किया और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक हल्की बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई।

Viral Video : वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां-

पेंड्रा के अमरपुरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद सड़कों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। राहगीरों ने पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर इस दृश्य को रिकॉर्ड किया, जिसे सोशल मीडिया पर हजारों लोग देख और शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “पेंड्रा का शिमला” करार दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire