Create your Account
Viral Video : गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, रामसेतु से जोड़ा गया, श्रद्धालुओं में जागा आस्था का उमंग
- Rohit banchhor
- 19 Jul, 2025
इस घटना ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में कौतूहल और आस्था की लहर पैदा कर दी है।
Viral Video : गाजीपुर। गाजीपुर के ददरी घाट पर गंगा नदी में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां एक विशाल पत्थर तैरता हुआ पाया गया। इस पत्थर का वजन लगभग 2 क्विंटल बताया जा रहा है, फिर भी यह न तो डूब रहा है और न ही आसानी से उठाया जा सकता है। इस घटना ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में कौतूहल और आस्था की लहर पैदा कर दी है।
चमत्कार या विज्ञान?
स्थानीय लोगों ने इस पत्थर को रामायण काल के रामसेतु से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है। श्रद्धालु इसे भगवान श्रीराम का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई लोग घाट पर भजन-कीर्तन में लीन हैं, जबकि कुछ ने पत्थर को रस्सी से बांधकर रखा है ताकि यह बहकर आगे न चला जाए। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पत्थर संभवतः प्यूमिस हो सकता है, जो एक ज्वालामुखीय पत्थर है। इसकी छिद्रदार और हल्की संरचना के कारण यह पानी में तैर सकता है। ऐसे पत्थर भारत में खासकर रामेश्वरम क्षेत्र में पाए जाते हैं, जो रामसेतु से भी संबंधित माने जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ा उत्साह-
पत्थर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे चमत्कारी घटना मानकर ददरी घाट पहुंच रहे हैं, जिससे वहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्थानीय मंदिर के पुजारी संत रामाधार और महंत रामाश्रय ने इसे त्रेतायुग से जोड़ा, जिससे लोगों की आस्था और गहरी हो गई है।
उत्तर प्रदेश –
जिला गाजीपुर की गंगा में एक बड़ा पत्थर तैरता हुआ आ गया। वजन 2 कुंतल के आसपास है। न डूब रहा है, न किसी से उठ रहा है। लोगों ने रामसेतु के पत्थर से जोड़कर इसकी पूजा–अर्चना शुरू कर दी है। pic.twitter.com/FPihE4ayBj
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश, आंधी और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी
- 2. CGPSC Prelims Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, 3921 अभ्यर्थी सफल, इस दिन से होगी मेंस परीक्षा
- 3. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, रायपुर के सभी मंदिरो के कपाट बंद, जानें दर्शन का समय
- 4. CG News : शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

