Breaking News
:

Viral Video : स्पाइसजेट फ्लाइट में टूटी खिड़की, यात्रियों में दहशत, DGCA ने शुरू की जांच

Viral Video

यह पूरी घटना एक यात्री के कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video : नई दिल्ली। गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-1080 में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की का फ्रेम ढीला हो गया। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, खासकर एक महिला और उसके छोटे बच्चे, जो खिड़की के पास बैठे थे, बुरी तरह घबरा गए। गनीमत रही कि फ्लाइट पुणे में सुरक्षित लैंड कर गई। यह पूरी घटना एक यात्री के कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


क्या हुआ था फ्लाइट में?

फ्लाइट के उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद खिड़की का फ्रेम हिलने लगा, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया। यात्री मंदार सावंत ने बताया कि माहौल बेहद तनावपूर्ण था। क्रू मेंबर्स ने तुरंत खिड़की के पास बैठी महिला और उसके बच्चे को पीछे की सीटों पर शिफ्ट किया, लेकिन उड़ान के दौरान खिड़की को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद ही फ्रेम को दुरुस्त किया गया।


सोशल मीडिया पर बवाल-

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग स्पाइसजेट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में ढीली खिड़की और यात्रियों की घबराहट साफ देखी जा सकती है। कई यूजर्स ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए एयरलाइन की रखरखाव नीतियों की आलोचना की है।


स्पाइसजेट का जवाब-

स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा, “उड़ान के दौरान केबिन प्रेशर सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। फ्लाइट ने पुणे में सुरक्षित लैंडिंग की और खिड़की के फ्रेम को तुरंत ठीक कर दिया गया।”


DGCA ने शुरू की जांच-

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि स्पाइसजेट का Q400 विमान पहले से ही रखरखाव और तकनीकी खामियों के कारण DGCA की निगरानी में है। इस घटना ने विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us