Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हम पटना आ गए हैं...लॉरेंस बिश्नोई नहीं ये तो कोई और निकला, सच्च्चाई जानकर सिर पीटने लगी पुलिस

Viral News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वीडियो बनाकर धमकाने के मामले में बड़ा खुलासा

हम पटना आ गए हैं...लॉरेंस बिश्नोई नहीं ये तो कोई और निकला, सच्च्चाई जानकर सिर पीटने लगी पुलिस
X

नई दिल्ली/पूर्णिया। Viral News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वीडियो बनाकर धमकाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में सांसद के कुछ करीबी लोगों ने उसे सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वीडियो बनाने और धमकाने को कहा था। इसके लिए सांसद के लोगों द्वारा पैसे भी दिए गए थे, साथ ही उसे पार्टी में पद का भी लालच दिया गया था।

Viral News: पूर्णिया एसपी पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाले राम बाबू राय नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो वह पूर्व में सांसद का करीबी रहा है और सांसद की पार्टी का सदस्य भी रहा है। पूछताछ में आरोपी राम बाबू राय ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से उसका कोई संबंध नहीं है और न ही दूर से कोई तार नजर आ रहा है। पूरा मामला सांसद द्वारा सुरक्षा बढ़ाने की साजिश का हिस्सा है।

Viral News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का किया था दावा

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी राम बाबू राय ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए पप्पू यादव को धमकी दी थी। गत 1 दिसंबर की सुबह आरोपी ने 13 सेकेंड का वीडियो उन्हें भेजा था, जिसमें उसने कहा था, हमें पप्पू यादव को 5-6 दिनों में मारने का आदेश मिला है, हम जल्द ही उन्हें मार देंगे, हम पटना पहुंच चुके हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी राम बाबू राय को महज 24 घंटे के भीतर 2 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire