Viral News: अजब दुनिया के गजब धंधे: तारीफों के पुल बांधकर पैसे कमाता है ये शख्स, जानें कौन हैं अंकल प्रेज़
नई दिल्ली। Viral News: लोग अपनी कमाई के लिए कुछ भी करके पैसा कमाते हैं। अब दुनिया कमाई करने का बदल रहा है। जो लोग शिक्षित हैं वे कार्यालयों में काम करते हैं और जो लोग कम शिक्षित हैं वे स्वयं कुछ काम करते हैं। हालांकि ऐसे लोग भी हैं जो अपनी नियमित नौकरी के अलावा अन्य काम भी करते हैं लेकिन अच्छा पैसा कमाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे।
Viral News: इस शख्स का इनकम सोर्स बेहद अजीब है, लेकिन लोग उसे बेहद पसंद करते हैं। वे सड़क पर मिलने वाले लोगों की सराहना करते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है! जापान में रहने वाला यह शख्स कम उम्र का नहीं है, इसलिए लोग उसे अंकल प्रेज कहते हैं। Uncle Praise एक बूढ़ा व्यक्ति है जो लोगों की प्रशंसा करने में कुशल है।
Viral News: जापान के टीवी रिपोर्ट में
लोगों ने सबसे पहले जापान में फुजी टीवी पर उनके बारे में एक रिपोर्ट देखी। 43 वर्षीय अंकल प्रेज़ का असली नाम अज्ञात है, लेकिन वह तोशिगी में रहते हैं। अपने जीवन में किसी समय वह जुए की लत का शिकार हो गए और उन्होंने अपना परिवार और नौकरी खो दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दिए और सड़क पर रहने लगे। इस असफलता के बाद, उन्होंने जुए की लत छोड़ दी और जीविका चलाने के लिए एक प्रदर्शन कला के रूप में लोगों की प्रशंसा करना शुरू कर दिया।

