Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Viral News: महिला SDO का नाम लेकर "दे दे प्यार दे", गाने पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, जेई साहब का वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Viral News: महिला SDO का नाम लेकर दे दे प्यार दे, गाने पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, जेई साहब का वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
X

Viral News: बुलंदशहर: पावर कॉरपोरेशन की महिला एसडीओ के नाम पर फिल्मी गाना गाने के मामले में जूनियर इंजीनियर (जेई) संजीव कुमार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोप है कि जेई ने लखनऊ में निजीकरण विरोधी प्रदर्शन के लिए जाते समय बस में महिला एसडीओ का नाम लेकर फिल्मी गाना 'दे दे प्यार दे' गाया। इस दौरान जेई का गाना गाते और नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद महिला एसडीओ ने इसकी शिकायत पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) को भेजी।

Viral News: एमडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जांच में जेई को दोषी पाया गया, जिसके बाद एमडी के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जेई की तैनाती बिजली घर नंबर दो पर थी। लखनऊ जाते समय बस में बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बस में जेई और कुछ अन्य कर्मचारियों ने महिला एसडीओ का नाम लेकर गाना गाया और नृत्य किया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला एसडीओ ने तुरंत कार्रवाई की मांग की। जांच कमेटी ने शिकायत को सही पाया और निलंबन की सिफारिश की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire