Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कातिल हसीना: गर्लफ्रेंड ने ब्वायफ्रेंड को टॉनिक में मिलाकर पिलाया जहर, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या था शेरोन का कसूर

Viral News: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर अपने ब्वायफ्रेंड को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी

कातिल हसीना: गर्लफ्रेंड ने ब्वायफ्रेंड को टॉनिक में मिलाकर पिलाया जहर, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या था शेरोन का कसूर
X

तिरुवनंतपुरम। Viral News: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर अपने ब्वायफ्रेंड को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तिरुवनंतपुरम डिस्ट्रिक कोर्ट ने 24 वर्षीय युवती को ब्वायफ्रेंड की हत्या का दोषी पाया है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस मानते हुए युवती को फांसी की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार युवती ने अक्टूबर 2022 में आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर अपने ब्वायफ्रेंड को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Viral News: पीछा छुड़ाने ब्वायफ्रेंड का दिया जहर

मृतक शेरोन अपनी गर्लफ्रेंड ग्रीष्मा से प्यार करता था, लेकिन ग्रीष्मा की शादी कहीं और तय हो गई थी। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर वीएस विनीत कुमार के मुताबिक दोषी ग्रीष्मा की शादी नागरकोइल के रहने वाले आर्मी के एक जवान से तय हो गई थी। इस वजह से वह अपने बॉयफ्रेंड शेरोन राज को रिश्ता तोड़ने के लिए कह रही थी, लेकिन शेरोन रिश्ता खत्म करना नहीं चाहता था। कोर्ट ने उसके चाचा निर्मलाकुमारण नायर को हत्या में साथ देने और सबूत मिटाने का दोषी पाया गया गया, उसे 3 साल की सजा सुनाई गई। जबकि युवती की मां को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

Viral News: घर में बुलाकर पिलाया था टॉनिक

14 अक्टूबर 2022 को ग्रीष्मा ने शेरोन राज को कन्याकुमारी के रामवर्मनचिराई स्थित अपने घर बुलाया था। यहां उसने आयुर्वेदिक टॉनिक में पैराक्वाट (खतरनाक हर्बीसाइड) मिलाकर पिला दिया। जैसे ही शेरोन ग्रीष्मा के घर से निकला तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वो लगातार उल्टी करने लगा। घर वालों से उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 23 साल के शेरोन की 11 दिन बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल में मौत हो गई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire