Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Violence in Bangladesh: हिंदुओं पर हमले के बीच ढाका पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

ढाका। Violence in Bangladesh: पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के बीच भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी

Violence in Bangladesh: हिंदुओं पर हमले के बीच ढाका पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
X

ढाका। Violence in Bangladesh: पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के बीच भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी सोमवार सुबह ढाका पहुंचे। वे यहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। बता दें कि बांग्लादेश में मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार गठन के बाद यह पहली उच्चस्तरीय आधिकारिक मीटिंग है।

Violence in Bangladesh: द्विपक्षीय वार्ता और सहयोग पर जोर

इस यात्रा के दौरान भारत-बांग्लादेश के विदेश सचिव फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन (FOC) के तहत आपसी सहयोग और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने 4 दिसंबर को पुष्टि की थी कि दोनों देशों के बीच आपसी हितों पर वार्ता होगी।

Violence in Bangladesh: बता दें कि सितंबर में बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। उस समय दोनों देशों ने एक "मजबूत कार्य संबंध" बनाए रखने और द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने पर सहमति जताई थी।

Violence in Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के संबंधों पर असर

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खी देखी जा रही है। पड़ोसी देश में अंतरिम सरकार में कट्टरपंथियों का हस्तक्षेप होने से युनूस सरकार का झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ा है।

Violence in Bangladesh: ऐसे हालात में विदेश सचिव मिसरी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले और राजनीतिक तनाव अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बने हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire