Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम, उन 6 पीड़िताओं में एक मैं भी, कुछ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम, उन 6 पीड़िताओं में एक मैं भी, कुछ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार
X

Vinesh Phogat: नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती में चल रहे विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। ओलंपियन विनेश फोगाट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली छह महिला पहलवानों में शामिल हैं। यह बयान उन्होंने एक वीडियो शेयर कर के दिया, जिसमें उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने की वजह भी बताई।

विनेश ने कहा कि मामला अभी अदालत में लंबित होने के कारण वह अब तक अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना उसकी गरिमा से जुड़ा विषय है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों ने उन्हें बोलने के लिए मजबूर किया। गौरतलब है कि साल 2023 में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में विनेश प्रमुख चेहरों में थीं। इस आंदोलन में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान शामिल हुए थे, जिन्होंने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

विनेश ने WFI के फैसलों पर भी सवाल उठाए, खासकर गोंडा (उत्तर प्रदेश) में प्रस्तावित ट्रायल को लेकर। उनका आरोप है कि यह प्रतियोगिता बृजभूषण के निजी संस्थान में कराई जा रही है, जिससे निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भले ही बृजभूषण आधिकारिक पद पर न हों, लेकिन महासंघ के कामकाज पर उनका प्रभाव बना हुआ है।

करीब 18 महीने के ब्रेक के बाद वापसी की तैयारी कर रहीं विनेश ने स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल में मानसिक रूप से खुद को तैयार रखना बड़ी चुनौती है। उनके इस बयान के बाद खेल मंत्रालय और कुश्ती प्रशासन पर पारदर्शिता और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव और बढ़ गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire