Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट

Vpb
Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
X

Vikram 1 Mission: नई दिल्ली: भारत की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की टेस्ट फ्लाइट 'मिशन आगमन' की घोषणा कर दी है। यह भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट होगा, जिसे 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लॉन्च करने की योजना है। इसे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

लॉन्च की तैयारियां पूरी

कंपनी ने बताया कि विक्रम-1 रॉकेट को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के फर्स्ट लॉन्च पैड पर स्थापित कर दिया गया है। फिलहाल अंतिम तकनीकी जांच और लॉन्च की तैयारियां चल रही हैं। रॉकेट को पृथ्वी से करीब 450 किलोमीटर ऊंची लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने का लक्ष्य है।

निजी स्पेस सेक्टर के लिए बड़ा कदम

स्काईरूट एयरोस्पेस का कहना है कि 'मिशन आगमन' भारत के निजी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नई शुरुआत है। मिशन सफल होने पर भारतीय निजी कंपनियों को वैश्विक स्पेस लॉन्च बाजार में नई पहचान मिलेगी और देश की अंतरिक्ष तकनीक को भी मजबूती मिलेगी।

ISRO और IN-SPACe का जताया आभार

कंपनी ने इस मिशन में सहयोग के लिए ISRO और IN-SPACe का धन्यवाद किया। सोशल मीडिया पर कंपनी ने लिखा, "एक रॉकेट, एक अरब भरोसे।" अब पूरे देश की नजरें लॉन्च विंडो पर हैं और सभी इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire