Create your Account
कांग्रेस की सरकार में सूखा था विजयपुर, भाजपा की सरकार ने बनाया हरा-भरा: विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विजयपुर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विजयपुर की पहचान कभी सूखे क्षेत्र के रूप में होती थी, रेलवे और सड़क मार्गों का अभाव था। लेकिन आज विजयपुर की पहचान हरे-भरे क्षेत्र एवं विकास की राह पर कदम बढ़ा रहे क्षेत्र के रूप में होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही हर घर में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्योपुर में चीता परियोजना की शुरूआत कर श्योपुर एवं विजयपुर को वैश्विक पहचान दिलाई है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही आज विजयपुर के हर घर में हैं।
समग्र विकास के रास्ते पर बढ़ रहा विजयपुर
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विजयपुर में दो डैम जैसीखेड़ा और लोडी डैम का निर्माण कर यहां सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई। आज 11 हजार हेक्टेयर में इन बांधों से सिंचाई हो रही है। रेल मार्ग को नैरोगेज से ब्राडगेज में बदलकर ग्वालियर से श्योपुर और श्योपुर से कोटा रेलमार्ग को जोड़ा गया है। 100 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यहां सीएम राइज स्कूल और मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। कांग्रेस के शासन में विजयपुर सड़क मार्ग से छूटा हुआ था और लोगों को ग्वालियर आने में कई घंटों लग जाते थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने लाड़पुरा से डाबीपुरा, ग्वालियर-शिवपुरी बायपास का निर्माण कर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई है। विकास के हर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर यहां स्वयं आए और कूनो में चीता परियोजना शुरू कर श्योपुर को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की है, जिसे अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने सहरिया बहनों के सशक्तीकरण के लिए उन्हें 1000 रुपये हर माह देना शुरू कर दिया था।

कांग्रेस की सरकार ने छीना गरीबों का हक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सहरिया बहनों को जो 1000 रुपये दे रही थी, उसे 15 महीने वाली कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद करके इन बहनों से उनका हक छीन लिया था। अगर मिस्टर बंटाढार और करप्शननाथ यहां वोट मांगने आएं, तो उनसे पूछिए कि आपने इन गरीब बहनों से उनका हक क्यों छीन लिया था? उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश को जलजीवन मिशन के लिए 280 करोड रुपए दिए थे, ताकि गरीबों के घरों तक नल से पानी पहुंच सके। लेकिन गरीबों की खुशहाली से चिढ़ने वाली कांग्रेस की सरकार ने उस राशि को वापस कर दिया था।
शर्मा ने कहा कि नरेंद्रसिंह तोमर उस समय केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री थे और ये बात ऑन रिकॉर्ड है कि कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान वापस कर दिए थे। इन्हें ये डर था कि सिर पर पक्की छत होने का किसी गरीब का सपना पूरा न हो जाए। कांग्रेस सरकार के इसी रवैये के कारण रामनिवास रावत जैसे नेता को कांग्रेस छोड़नी पड़ी और उन्होंने सहरिया बहनों, गरीबों, आदिवासियों के सम्मान और अधिकार के लिए काम कर रही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना पसंद किया।
-173096439326262.webp)
Related Posts
More News:
- 1. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 2. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
- 3. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 4. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

