Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Vijayadashami 2025: भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, मां काली और वाहनों की पूजा
Vijayadashami 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया। पारंपरिक धोती-कुर्ता धारण कर सीएम ने शक्ति स्वरूपा मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। उन्होंने शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्र पूजन किया और मुख्यमंत्री सुरक्षा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी समीर यादव का तिलक किया। इसके साथ ही, सीएम ने निवास के वाहनों की भी विधिवत पूजा की। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई का प्रसाद वितरित कर दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
Vijayadashami 2025: सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूजा के बाद प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा, "विजयादशमी का यह महापर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम और महिषासुर मर्दिनी मां जगदंबा का स्मरण करते हुए मैं कामना करता हूं कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे और मध्य प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।" उन्होंने भक्तों से मर्यादा और सात्विकता के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।
Vijayadashami 2025: समत्व भवन में भव्य आयोजन
शस्त्र पूजन के लिए समत्व भवन को विशेष रूप से सजाया गया था। पूजा स्थल पर बैकड्राप में प्रभु श्रीराम की धनुर्धर मुद्रा और रावण के चित्र के साथ मंत्र "या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता-नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:" अंकित था, जो मां दुर्गा की शक्ति की आराधना का प्रतीक था। बैकड्राप पर "शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे-शास्त्र चिंता प्रवर्तते" की पंक्ति ने शस्त्र पूजा का महत्व दर्शाया, जिसका अर्थ है कि शस्त्रों से सुरक्षित राष्ट्र ही शास्त्र चिंतन के साथ समृद्धि की ओर बढ़ता है। पूजा में पुलिस के अत्याधुनिक शस्त्रों को शामिल किया गया था।
Vijayadashami 2025: उपस्थित गणमान्य और शुभकामनाएं
आयोजन में विधायक रामेश्वर शर्मा, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने शस्त्र पूजन में सहभागिता की और मां काली से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। सीएम ने सभी को मिठाई का प्रसाद खिलाकर विजयादशमी की बधाई दी।
Related Posts
More News:
- 1. P. V. Sindhu: मिडिल ईस्ट संकट के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलना मुश्किल!
- 2. UP Crime : जंगल में मिला BKU नेत्री का जला कंकाल, ब्लैकमेलिंग से परेशान आरोपी ने की हत्या, ऐसे खुला खौफनाक राज
- 3. MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

