Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tamilnadu CM Vijay : मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में विजय, लिए कई बड़े फैसले, 200 यूनिट फ्री बिजली और महिला सुरक्षा बल को मंजूरी

Dev Verma
Tamilnadu CM Vijay : मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में विजय, लिए कई बड़े फैसले, 200 यूनिट फ्री बिजली और महिला सुरक्षा बल को मंजूरी
X

Tamilnadu CM Vijay : चेन्नई। तमिलनाडु में नई TVK सरकार का औपचारिक आगाज हो गया है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही चुनावी वादों पर अमल शुरू कर दिया। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल गठन की फाइलों पर हस्ताक्षर कर दिए।

Tamilnadu CM Vijay : महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस

सीएम विजय ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक विशेष सुरक्षा बल गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं अब बिना किसी डर के रह सकें, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Tamilnadu CM Vijay : 10 लाख करोड़ कर्ज का आरोप, श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी

मुख्यमंत्री विजय ने पिछली DMK सरकार पर राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज के बोझ में डुबोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी किया जाएगा, ताकि जनता को सच्ची तस्वीर पता चल सके।

Tamilnadu CM Vijay : कांग्रेस, VCK और वामपंथियों का शुक्रिया

विजय ने कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों का आभार जताया, जिनके समर्थन से TVK सरकार बनी। उन्होंने कहा कि नई सरकार सच्चे, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के नए युग की शुरुआत करेगी।

Tamilnadu CM Vijay : नशे के खिलाफ सख्ती का वादा

सीएम विजय ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे जनता के पैसे का एक पैसा भी नहीं छुएंगे और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाएंगे।

Tamilnadu CM Vijay : राहुल गांधी को शामिल होने का ऑफर

विजय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार में शामिल होने का ऑफर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वे इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे।

Tamilnadu CM Vijay : 60 साल बाद गैर-द्रविड़ सरकार

तमिलनाडु में 60 साल बाद गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार बनी है। थलपति विजय ने लोगों से अपील की कि उन्हें काम करके दिखाने का मौका दें। उन्होंने कहा कि वे एक गरीब सहायक निर्देशक के बेटे थे, जिन्हें जनता ने मुख्यमंत्री बना दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire