Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

विजय मनोहर तिवारी बने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु

जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विचार विमर्श के बाद विजय मनोहर तिवारी के नाम पर मोहर लगा दी है।

विजय मनोहर तिवारी बने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु
X

MP News : भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल महापरिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विजय मनोहर तिवारी को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। तिवारी का कार्यकाल 4 वर्ष की अवधि के लिये रहेगा। पूर्व कुलगुरु केजी सुरेश के कार्यकाल पूरा होने के बाद से माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविधालय के कुलगुरु का पद खाली था।

MP News : गौरतलब है कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलगुरु बनने के लिए सरकार ने आवेदन बुलवाएं थे। करीब 86 आवेदकों ने आवेदन दिए थे। सरकार की ओर से गठित चयन समिति ने 86 में से चार नाम फाइनल किए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विचार विमर्श के बाद विजय मनोहर तिवारी के नाम पर मोहर लगा दी है।

MP News : वरिष्ठ पत्रकार तिवारी मध्यप्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त हैं। उन्होंने प्रदेश के कई मीडिया हाउस में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। अपने आर्टिकल्स की वजह से वे चर्चा में रहते हैं। तिवारी का करीब 25 साल का पत्रकारिता का अनुभव है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire