Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब

शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब
X
व्यापार डेस्क: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन, शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में मजबूती लौटी है। मंगलवार को BSE सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का आंकड़ा पार किया, जबकि NSE निफ्टी50 भी 26,000 के करीब पहुंच गया। सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर BSE सेंसेक्स 66.71 अंकों (0.07%) की बढ़त के साथ 85,004.62 के स्तर पर और NSE निफ्टी50 18.80 अंकों (0.07%) की मजबूती के साथ 25,957.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में यह तेजी फेडरल रिजर्व द्वारा पिछले हफ्ते ब्याज दरों में भारी कटौती के बाद जारी रही। सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का आंकड़ा पार किया, जबकि निफ्टी भी 26,000 के नजदीक है, जो भारतीय शेयर बाजार में एक नई उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire