Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Video viral : देशभक्ति गीत गा रही महिला की हुई अचानक मौत, लाइव वीडियो वायरल...
Video viral : भुज। गुजरात के भुज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान एक दुखद घटना घटी।

Video viral : भुज। गुजरात के भुज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान एक दुखद घटना घटी। प्रमुचस्वामी नगर में वृक्ष मित्र संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, महिला आरती बेन राठौड़ मंच पर कुर्सी पर बैठकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही थी। तभी गीत गाते समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे वह कुर्सी से गिरकर जमीन पर गिर पड़ीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोग तुरंत हरकत में आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
Video viral : इस घटना का वीडियो, जो कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आरती बेन गीत गाते हुए अचानक गिर जाती हैं और फिर लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए यह एक अविस्मरणीय क्षण बन गया है। आरती बेन राठौड़ के अचानक निधन से पूरे समुदाय में शोक की लहर है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


