Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Video viral : चलती कार में स्टंटबाजी, वीडियो वायरल; ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई...

Video viral : बिलासपुर। जिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Video viral : चलती कार में स्टंटबाजी, वीडियो वायरल; ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई...
X
Video viral : बिलासपुर। जिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक और दो युवतियां चलती कार में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह घटना दयालबंद से जगमल चौक जाने वाली रोड पर हुई।

Video viral : पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन स्टंटबाजों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Video viral : बिलासपुर शहर में चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। बावजूद इसके, कुछ लोग कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire