Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Video Viral : किराना व्यवसायी के घर में घुसा तेंदुआ, दो घंटे शौचालय में रहा कैद, देखें वीडियो...

तेंदुए के भागते हुए वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Video Viral : किराना व्यवसायी के घर में घुसा तेंदुआ, दो घंटे शौचालय में रहा कैद, देखें वीडियो...
X

Video Viral : धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक के बिरगुडी रेंज अंतर्गत ग्राम सोनामगर में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। एक तेंदुआ किराना व्यवसायी के घर में घुस गया और लगभग दो घंटे तक शौचालय में कैद रहा। इस घटना ने वन विभाग की लापरवाही को उजागर किया है, क्योंकि समय पर कार्रवाई न होने से बड़ा हादसा हो सकता था। तेंदुए के भागते हुए वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जब सोनामगर गांव में एक किराना व्यवसायी के घर में तेंदुआ अचानक घुस आया। घरवालों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए तेंदुए को शौचालय में बंद कर दिया और दरवाजा लॉक कर दिया। इस दौरान तेंदुआ लगभग दो घंटे तक शौचालय में कैद रहा। परिजनों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छत से किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला। इसके बाद तेंदुआ भाग कर पास की पहाड़ी में ओझल हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire