Create your Account
VIRAL VIDEO: हिजाब को लेकर भड़क गई कॉलेज स्टूडेंट, विरोध में ईरानी लड़की अंडरवियर में आई नजर
VIDEO VIRAL: तेहरान। ईरान के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए अपने अंडरवियर तक उतार दिए। इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में शनिवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की हिजाब पहनने की अनिवार्यता वाले नियम को लेकर काफी परेशान थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया।
VIDEO VIRAL: घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आमिर महजॉब ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लड़की गंभीर मानसिक दबाव में है। हालांकि, अधिकारी के स्पष्टीकरण से सभी सहमत नहीं हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि उसकी हरकतें जानबूझकर की गई लगती हैं। लेई ला नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "अधिकांश महिलाओं के लिए अंडरवियर में सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह अधिकारियों द्वारा अनिवार्य हिजाब पर जोर देने की प्रतिक्रिया है।"
VIDEO VIRAL: यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने अधिकारियों की अवहेलना की है। इससे पहले 2022 में देश में एक युवा ईरानी कुर्द महिला की हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से विद्रोह को दबा दिया।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- 2. IPL 2026 : सैमसन की धमाकेदार पारी से CSK की आसान जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
- 3. MP News : बारिश से बचने पेड़ के नीचे रूकीं थी दो मासूम बहनें, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत
- 4. NEET Paper Leak Case: रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर निकला NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, सीबीआई ने पुणे से दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

