Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Video Viral : पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज के नीचे कार ने बाइक को मारी टक्कर, डूमर तराई तक घसीटा, वीडियो वायरल...

बाइक सवार की स्थिति के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, और पुलिस उसकी पहचान और हालत का पता लगाने में जुटी है।

Video Viral : पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज के नीचे कार ने बाइक को मारी टक्कर, डूमर तराई तक घसीटा, वीडियो वायरल...
X

Video Viral : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज के नीचे एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार के पहियों में फंस गई और कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय बाइक को कैनाल रोड, राजेंद्र नगर, लालपुर फ्लाईओवर, और शीतला मंदिर होते हुए डूमर तराई तक घसीटा। डूमर तराई पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक की पहचान विनय अग्रवाल के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कार चालक की पहचान विनय अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद गाड़ी क्यों नहीं रोकी और इतनी लंबी दूरी तक बाइक को क्यों घसीटा। बाइक सवार की स्थिति के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, और पुलिस उसकी पहचान और हालत का पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire