Begin typing your search above and press enter to search.
आज बिलासपुर दौरे पर आएंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दीक्षांत समारोह होंगे शामिल

बिलासपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिलासपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जहां विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों और उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहेंगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इस समारोह में विभिन्न शैक्षिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार और उपाधियां दी जाएंगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


