Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Actor Sunil Thapa is no more: नहीं रहे नेपाली दिग्गज एक्टर सुनील थापा, Bollywood में फिल्म मैरी कॉम, और द फैमिली मैन में आ चुके है नजर

Actor Sunil Thapa is no more

Actor Sunil Thapa is no more: नहीं रहे नेपाली दिग्गज एक्टर सुनील थापा, Bollywood में फिल्म मैरी कॉम, और द फैमिली मैन में आ चुके है नजर
X

Actor Sunil Thapa is no more: काठमांडू। नेपाली सिनेमा के मशहूर एक्टर सुनील थापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें बेहोशी की हालत में काठमांडू के थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 7:44 बजे ईसीजी से उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। डॉक्टरों को संदेह है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ।

Actor Sunil Thapa is no more: सुनील थापा ने 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में काम किया और 'चीनो' में 'राते कैला' के किरदार से विलेन के रूप में ख्याति प्राप्त की। बॉलीवुड में 'मैरी कॉम', 'द फैमिली मैन', 'एक दूजे के लिए' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए। 'मैरी कॉम' के लिए उन्हें फिल्मफेयर नामांकन भी मिला था।

Actor Sunil Thapa is no more: फिल्मों से पहले वे मुंबई में मॉडल, फुटबॉलर और फोटो जर्नलिस्ट रहे। थापा एवरेस्ट फिल्म अकादमी के पूर्व अध्यक्ष थे और उनकी आखिरी फिल्म 'एकलो' थी। वे काठमांडू में रहते थे, जबकि उनका परिवार मुंबई में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire