Breaking News
:

Vedanta Power Plant Blast: वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर में हुए ब्लास्ट में अबतक 14 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Sakti Vedanta Power Plant

Vedanta Power Plant Blast: सक्ती। Chhattisgarh Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर बॉयलर फटने से प्लांट में काम करने वाले मजूदरों में अबतक 14 लोगों के मौत की खबर

Vedanta Power Plant Blast: सक्ती। Chhattisgarh Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर बॉयलर फटने से प्लांट में काम करने वाले मजूदरों में अबतक 14 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दर्जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Vedanta Power Plant Blast: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में लाए गए अठारह मजदूरों में से आठ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती कई मजदूरों की हालत अब भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है क्योंकि वे अस्सी प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुके हैं।


Vedanta Power Plant Blast: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश


सक्ती के कलेक्टर ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह साफ हो सके कि क्या यह मानवीय चूक थी या कोई तकनीकी खराबी। प्लांट प्रबंधन ने बताया है कि इस यूनिट का ऑपरेशन और मेंटेनेंस दूसरी कंपनी के जिम्मे था।


Vedanta Power Plant Blast: कैसे हुआ हादसा


दोपहर के करीब दो बज रहे थे जब प्लांट के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। उस वक्त बॉयलर नंबर एक के पास कई मजदूर और तकनीकी कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मजदूरों की मौके पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई और उनकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया।


Vedanta Power Plant Blast: विस्फोट के तुरंत बाद प्लांट के भीतर भगदड़ मच गई और हर तरफ सिर्फ धुआं, आग और बुरी तरह झुलसे हुए लोग ही नजर आ रहे थे। वहां काम कर रहे एक सुपरवाइजर ने बताया कि वे लोग पेंटिंग का काम कर रहे थे और अधिकतर मजदूर पश्चिम बंगाल से आए थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us