Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Vedanta Power Plant Accident: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, अब तक 20 मजदूरों की हो चुकी है मौत, कई गंभीर

Dev Verma
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, अब तक 20 मजदूरों की हो चुकी है मौत, कई गंभीर
X

Vedanta Power Plant Accident: रायगढ़। सक्ती वेंदाता पावर प्लांट में हुए हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत के मामले में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रबंधन समेत 8-10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज की गई है। इनमें कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट हेड देवेंद्र पटेल के नाम शामिल हैं।

Vedanta Power Plant Accident: घटना के 24 घंटे बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की थी। जिसमें प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रोडक्शन दोगुना करने की जल्दबाजी में बॉयलर फटा। चेतावनी के बाद भी काम नहीं रोका गया, इसके अलावा सिस्टम में खराबी की बात भी कही गई।

Vedanta Power Plant Accident: SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ से हैं, बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हैं। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

Vedanta Power Plant Accident: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Vedanta Power Plant Accident: PMO और कंपनी ने भी किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।वहीं, Vedanta Group ने भी अपनी ओर से मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और घायलों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire