Create your Account
वीडी शर्मा ने बूथ पर सुना प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम, दीपावली पर वोकल फॉर लोकल को महत्व देने की कही बात
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भोपाल के वार्ड क्र. 30, बूथ क्रमांक 223 के श्री गार्डन चूनाभट्टी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि 31 अक्टूबर को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और 15 नवंबर को आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती उल्लास के साथ प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोनों महापुरुषों की जयंती धूमधाम के साथ मनाएगी।
लौहपुरुष सरदार पटेल जी और आदिवासी जननायक महापुरुष बिरसा मुंडा जी ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यकर्म’ में उन युवाओं को हौसला बढ़ाया जो एनिमेशन की दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाकर देश का वर्चस्व बढ़ा रहे हैं। 28 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमेशन डे मनाया जाएगा। इससे पूर्व ऐसे युवाओं का उल्लेख करने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
-1730023977.jpeg)
आत्मनिर्भर भारत बनाने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया है। हम सभी दीपावली त्योहार और अन्य अवसरों पर स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदें। स्वामी विवेकानंद ने भी उन आइडियाज की बात कही थी, जिन्हें अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की गई थी। प्रधानमंत्री जी उसी परिकल्पना को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि दीपावली पर लोगों का जोर इस बात पर ही रहेगा और वोकल फॉर लोकल को ध्यान में रखकर खरीदारी करेंगे। प्रधानमंत्री ने आज के दौर में डिजिटली अरेस्ट और डिजिटल फ्रॉड पर चिंता जाहिर कर कहा कि ऐसे मामले सामने आने के बाद पहले थोड़ा रुके, फिर सोचे और उसके बाद फिर कोई एक्शन लें।
दुनिया अपना रही भारत की संस्कृति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया के कई देश हमारी संस्कृति को दुनिया अपना रही भारत की संस्कृति, अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं। एनिमेशन के जरिए भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में प्रसिद्धि तो मिल ही रही है, साथ ही वर्चुअल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है। फीड इंडिया के लिए मोदी ने आह्वान किया कि युवा से लेकर सभी लोग इस अभियान में शामिल होकर देश के फीड इंडिया मिशन को पूरा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फिटनेस अवेयरनेस को लेकर भी प्रधानमंत्री ने मन की बात में जिक्र किया है, भारत में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
- 2. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 3. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 4. Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

