Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Dev Verma
Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
X

Vaibhav Suryavanshi : मैनचेस्टर। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया है।

Vaibhav Suryavanshi : सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया। उन्होंने 37 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।

Vaibhav Suryavanshi : संजू सैमसन की जगह मिला मौका

वैभव को मैनचेस्टर टी20 में संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। संजू आयरलैंड और इंग्लैंड के पहले मैच में फेल रहे थे।

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल में धमा

वैभव ने महज 13 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। आईपीएल 2026 में उन्होंने 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।

Vaibhav Suryavanshi : टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में 1477 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 220 है। उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। 134 छक्के और 116 चौके उनके बल्ले से निकले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire