Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UKPSC: यहां होगी टैक्स और राजस्व निरीक्षक के कई पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और कैसे करें अप्लाई

UKPSC: यहां होगी टैक्स और राजस्व निरीक्षक के कई पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और कैसे करें अप्लाई
X

UKPSC: देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग में कर एवं राजस्व निरीक्षक (Tax and Revenue Inspector) के 29 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा की है या उनके पास एनसीसी का 'बी' या 'सी' प्रमाणपत्र है, उन्हें समान स्थिति में प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तथा पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 166.36 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह 16.36 रुपये है। उत्तराखंड के अनाथ बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire