Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UK: चमोली टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग

उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और रेस्क्यू टीमों को उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी ...

UK: चमोली टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग
X

UK: देहरादून: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

रेस्क्यू में मिले श्रमिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

शनिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रमिक देवनाथ को टनल से बाहर निकाला गया। अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के मुताबिक कुल 22 श्रमिकों में से 12 को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में अब तक 8 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 2 अभी लापता हैं।

मंत्री का श्रमिकों ने किया घेराव

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और रेस्क्यू टीमों को उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी के बेहतर समन्वय के साथ अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

एक करोड़ मुआवजे की मांग

मौके पर परियोजना के श्रमिकों ने मंत्री का घेराव कर मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की। मंत्री ने वीपीएचईपी की कंपनी टीएचडीसी को मुआवजा देने और जांच पूरी होने तक परियोजना का काम बंद रखने के निर्देश दिए। इसके बाद श्रमिक शांत हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire