Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UK: उत्तराखंड में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CM धामी ने फहराया तिरंगा; पुलिसकर्मी और खिलाड़ी सम्मानित

विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर नागरिक को ईमानदारी और समर्पण..

UK: उत्तराखंड में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CM धामी ने फहराया तिरंगा; पुलिसकर्मी और खिलाड़ी सम्मानित
X

UK: देहरादून। उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। इससे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। सीएम ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विकसित उत्तराखंड के लिए जनभागीदारी जरूरी

सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर नागरिक को ईमानदारी और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड के हर क्षेत्र और वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया। राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बदरीनाथ से देवप्रयाग तक तिरंगे की गूंज

बदरीनाथ धाम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। देवप्रयाग में पुलिस, होमगार्ड और PRD जवानों ने पहली बार संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली। थराली में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और नशे पर चेताया

हरिद्वार में बाबा रामदेव ने ध्वजारोहण कर भ्रष्टाचार, बेईमानी और नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और चरित्रवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire