Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UK: उत्तराखंड में भारी बारिश का असर, 99 सड़कें बंद, कई नदियां खतरे के निशान के करीब

UK: उत्तराखंड में भारी बारिश का असर, 99 सड़कें बंद, कई नदियां खतरे के निशान के करीब
X

UK: देहरादून: उत्तराखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य की 99 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा असर पिथौरागढ़ जिले में पड़ा है, जहां कई मुख्य और ग्रामीण मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी के कई इलाकों में भी आवाजाही प्रभावित है।

नदियों का बढ़ा जल स्तर

लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। पिथौरागढ़ में काली नदी, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी, जबकि हरिद्वार में गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन इन क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।

आईएमडी का पांच दिन का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

चारधाम यात्रा जारी, एक श्रद्धालु की मौत

मौसम की चुनौती के बावजूद चारधाम यात्रा फिलहाल सामान्य रूप से चल रही है और अब तक 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान राजस्थान के 64 वर्षीय एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire