Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Assistant Accountant Recruitment: B.COM वालों को सरकारी नौकरी का मौका: यहां होगी 379 पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगा आवेदन

Assistant Accountant Recruitment

Assistant Accountant Recruitment: B.COM वालों को सरकारी नौकरी का मौका: यहां होगी 379 पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगा आवेदन
X

Assistant Accountant Recruitment: नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप-सी के अकाउंट्स कैडर के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट अकाउंटेंट, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स) और कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट जैसे पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा 372 पद असिस्टेंट अकाउंटेंट के हैं। भर्ती उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन, जल संस्थान, पर्यटन विकास बोर्ड, विभागीय लेखा, जिला कोषागार, अभियोजन विभाग और अन्य सरकारी संस्थानों में की जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का बीकॉम, बीबीए या अकाउंटेंसी से संबंधित डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों पर एमकॉम, एमबीए (फाइनेंस), कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग कौशल भी मांगा गया है। सामान्य आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। अधिकतर पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि कुछ पदों पर 18 वर्ष से आवेदन किया जा सकता है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतन और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,500 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। चयन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क और जरूरी तारीखें

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये रखा गया है। अनाथ अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन में सुधार 18 से 20 अगस्त तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य नियमों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण पूरा करें। फिर आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें। अंत में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire