Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकी, सड़क पर गिरे बोल्डर-मलबा; यातायात ठप

सड़क बंद होने से यात्री और स्थानीय लोग रास्ते में फंस गए

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकी, सड़क पर गिरे बोल्डर-मलबा; यातायात ठप
X

नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार सुबह अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया। दो गांव के पास हुए भूस्खलन से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क बंद होने से यात्री और स्थानीय लोग रास्ते में फंस गए।

सुबह 7:30 बजे हुआ भूस्खलन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गांव के पास पहाड़ी अचानक चटक गई। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर गिरने लगा। पूरी सड़क पत्थरों और मलबे से पट गई। राहत की बात रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

सड़क के दोनों ओर लगी कतार

मार्ग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

जल्द यातायात बहाल करने की कोशिश

एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी मौके पर भेज दी गई है। टीम तेजी से काम कर रही है। जल्द से जल्द मार्ग को साफ कर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire