Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: कनिष्ठ सहायक-कनिष्ठ लिपिक भर्ती का रिजल्ट जारी, देखें SC, ST, OBC और EWS की कटऑफ

संशोधन के बाद कुल 5,339 पद तय हुए। इनमें 5,113 सामान्य और 226 विशेष चयन के पद शामिल हैं।

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: कनिष्ठ सहायक-कनिष्ठ लिपिक भर्ती का रिजल्ट जारी, देखें SC, ST, OBC और EWS की कटऑफ
X

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-3 मुख्य परीक्षा (PET-2022)/07 का अंतिम चयन परिणाम और कटऑफ जारी कर दी है। भर्ती विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के तहत हुई थी। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची और वर्गवार कटऑफ की जानकारी भी जारी की है।

5,339 पदों पर हुआ चयन

भर्ती में शुरुआत में 5,512 पद घोषित किए गए थे। इनमें 5,286 सामान्य और 226 विशेष चयन के पद थे। बाद में विभागों में पदों की संख्या में बदलाव किया गया। संशोधन के बाद कुल 5,339 पद तय हुए। इनमें 5,113 सामान्य और 226 विशेष चयन के पद शामिल हैं।

5,329 अभ्यर्थी चयनित

आयोग के अनुसार 5,339 पदों के मुकाबले 5,329 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। इनमें अनारक्षित वर्ग से 2,585, SC से 1,066, ST से 147, OBC से 1,076 और EWS से 457 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। 376 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से शामिल किया गया है।

10 पद रह गए खाली

दस्तावेज सत्यापन के लिए 26,570 अभ्यर्थी पात्र थे, जबकि 25,711 ने दस्तावेज जमा किए। आयोग के मुताबिक दिव्यांगजन की कुछ उप-श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 10 पद खाली रह गए। इनमें DDW और MD श्रेणी के 5-5 पद शामिल हैं।

अनारक्षित वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा

9 सितंबर 2026 को जारी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 65.75 अंक रही। OBC की 64, EWS की 62.25, SC की 54 और ST की कटऑफ 39.25 अंक रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire