Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 35 IPS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के कप्तान बदले गए

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 35 IPS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के कप्तान बदले गए
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इससे पहले 13 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। तबादला सूची में दो जिलों के पुलिस कप्तान समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में बदली तैनाती

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चारू निगम को गाजियाबाद स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं श्रवण कुमार सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ, जबकि रवि शंकर निम को मथुरा स्थित एसएसएफ की दूसरी वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।

लखनऊ, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज में भी बदलाव

तबादले के तहत कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है। रविन्द्र कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं विवेक कुमार और साद मियां खां को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राजेश गुनावत को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त और विनीत भटनागर को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

उन्नाव, जौनपुर, पीलीभीत समेत कई जिलों में नई तैनाती

आयुष श्रीवास्तव को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अनंत चंद्रशेखर को जौनपुर में पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी मिली है। देवेश चतुर्वेदी को पीलीभीत का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चंदौली, बाराबंकी, संभल, बिजनौर और कानपुर समेत कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों की तैनाती में बदलाव किया गया है।


पुलिस विभाग में बड़े बदलाव से महकमे में हलचल

शासन के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में एक साथ 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले को बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं हाल ही में पदोन्नति पाकर आईपीएस बने 11 अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire