Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Home Guard PET Admit Card : होमगार्ड भर्ती PET के लिए नया एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

UP Home Guard PET Admit Card : होमगार्ड भर्ती PET के लिए नया एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा तिथि के अनुसार होने वाली PET में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों को भरा जाना है। PET के लिए DV-PST में सफल करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

15 सितंबर से शुरू होगी होमगार्ड PET

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले प्रदेश में लगातार बारिश और कई परीक्षा केंद्रों पर जलभराव की स्थिति के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया था।

अब संशोधित शेड्यूल के तहत PET आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दौड़ प्रतियोगिता के लिए सिंथेटिक ट्रैक के इस्तेमाल की तैयारी भी की जा रही है।

ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपना रिवाइज्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

-सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

-होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

-अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।

-स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

-भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


पुराने एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री

UPPRPB ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना नया एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें। बोर्ड के अनुसार, संशोधित परीक्षा तिथि के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा। पुराने एडमिट कार्ड लेकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें

नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच करनी होगी।

खास तौर पर:

-अभ्यर्थी का नाम

-परीक्षा केंद्र का पता

-परीक्षा की तारीख

-रिपोर्टिंग टाइम

-जरूरी दिशा-निर्देश

अगर एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो अभ्यर्थी बोर्ड की हेल्पलाइन 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं। होमगार्ड PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire