Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.95% और 12वीं में 79.29% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 20,855 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया...

UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.95% और 12वीं में 79.29% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट
X

UP Board Compartment Result 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे परिणाम घोषित किया। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

10वीं में 98.95% छात्र सफल

हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 20,855 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 19,394 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 19,191 विद्यार्थी पास हुए। ओवरऑल पास प्रतिशत 98.95% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 98.91% और लड़कियों का 99.10% रहा।

12वीं में 79.29% रहा पास प्रतिशत

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 21,227 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 20,540 परीक्षा में शामिल हुए और 16,286 विद्यार्थी सफल रहे। ओवरऑल पास प्रतिशत 79.29% रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39% और लड़कियों का 81.41% दर्ज किया गया।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना जिला, वर्ष, रोल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। व्यू रिजल्ट पर क्लिक करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्र इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।

लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

दोनों कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। हाईस्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.10% और इंटरमीडिएट में 81.41% रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire