Noida Supernova Suicide Case: 43वीं मंजिल से कूदा युवक, कई टुकड़ों में बंट गई बॉडी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से जुड़ी बताई जा रही है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से जुड़ी बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
43वीं मंजिल से गिरने की सूचना
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से नीचे गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन के रूप में हुई. वह टावर-ए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस, जीएच-52, सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि युवक कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकने के बाद नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की, युवक ने डिप्रेशन की बात कही
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान AC रिपेयर करने पहुंचे मैकेनिक ने युवक को बचाने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका। बताया जा रहा है कि युवक ने मैकेनिक से खुद के डिप्रेशन में होने की बात कही थी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है, जिनसे युवक के मानसिक तनाव में रहने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।
कर्ज को लेकर परेशान होने की बात, पिता से चैट भी मिली
पुलिस के अनुसार, संभव जैन के कर्ज को लेकर परेशान रहने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से घर से लापता था। जांच के दौरान उसके पिता के साथ हुई चैट भी पुलिस के हाथ लगी है, जिसे मामले की जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
नोएडा सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के 43वीं मंजिल से
— Abhishek raghav (@Abhishek4media) October 3, 2026
कूदकर युवक ने किया सुसाइड...
सुसाइड का LIVE वीडियो सामने आया..#NoidaNews #NoidaBreakingNews #SupernovaSociety #ViralVideo #CCTVVideo #CarViralVideo #NoidaViralVideo #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews pic.twitter.com/NPfTnfe2Hz
CCTV फुटेज की जांच जारी
घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक 43वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा और घटना से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।


