Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले CM योगी - 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, बदली यूपी की तस्वीर

UP News : विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले CM योगी - 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, बदली यूपी की तस्वीर
X

UP News : लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सम्मानित किया, प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रशिक्षित युवाओं से संवाद कर उनके नवाचारों की सराहना की।

9 लाख से अधिक युवाओं को मिली पारदर्शी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। उनके अनुसार, पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जबकि सवा तीन करोड़ से अधिक युवा और कारीगर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

साझा भविष्य के लिए कौशल’ थीम पर दिया जोर

सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस की थीम "साझा भविष्य के लिए कौशल" है, जो युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला राज्य है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को सही प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

AI, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में अब पारंपरिक ट्रेड्स के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का विस्तार केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूरस्थ जिलों तक भी पहुंचाया जाएगा।

ब्रह्मोस परियोजना और MSME को बताया रोजगार का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में स्थापित ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए स्थानीय युवाओं का चयन तकनीकी संस्थानों के माध्यम से किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की 96 लाख MSME इकाइयां रोजगार सृजन की मजबूत आधारशिला बन चुकी हैं और पारंपरिक उद्योगों को भी नई पहचान मिल रही है।

युवाओं से किया ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इंडस्ट्रियल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उद्योग, कौशल विकास और रोजगार को एक साथ बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को संबंधित देशों की भाषा का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire