Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Crime : पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही साड़ी से बने थे फंदे, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के महाराजपुर में रेलवे लाइन किनारे बबूल के पेड़ पर मिले दोनों के शव, मौके से मोबाइल, पहचान पत्र और 2500 रुपये बरामद; प्रेम संबंध की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

UP Crime : पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही साड़ी से बने थे फंदे, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
X

UP Crime : कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुभौली गांव के पास शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन किनारे एक बबूल के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों शव एक ही साड़ी के दोनों सिरों से बने अलग-अलग फंदों पर झूल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पॉलिथीन में मिले मोबाइल, पहचान पत्र और नकदी

जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक पॉलिथीन मिली, जिसमें मोबाइल फोन, पहचान पत्र और 2500 रुपये नकद रखे थे। पहचान पत्र के आधार पर मृतका की पहचान उन्नाव निवासी 27 वर्षीय मालती के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मालती की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वहीं मृतक युवक की पहचान ओम के रूप में की गई है। एडीसीपी ईस्ट शिवा सिंह के अनुसार, मृतका की बहन और परिजनों से मिली जानकारी में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस खंगाल रही हर पहलू

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका भी जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire