Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Up Breaking: सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Up Breaking: सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
X

atiq-ahmed-son-abaan-dies: झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।



पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अबान अहमद माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। वर्ष 2023 में प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार के कई सदस्य विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। अबान की सड़क दुर्घटना में मौत को अतीक परिवार से जुड़े एक और बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire