Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Anganwadi Vacancy: यहां फिर निकली आंगनवाड़ी के पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और कैसे होगा चयन ?

Anganwadi Vacancy: यहां फिर निकली आंगनवाड़ी के पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और कैसे होगा चयन ?
X

Anganwadi Vacancy: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनवाड़ी सहायिका के 508 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती जिले के शहरी और ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। कुल 167 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और 341 पद आंगनवाड़ी सहायिका के हैं। ये पद भोजपुर, गाजियाबाद नगर, लोनी, मुरादनगर और राजपुर ब्लॉकों में भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। स्नातक, स्नातकोत्तर या इससे अधिक पढ़ाई करने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां पद खाली है। यदि वहां कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती, तो संबंधित न्याय पंचायत की महिला भी आवेदन कर सकती है।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। 10वीं के अंक इसमें नहीं जोड़े जाएंगे। सीजीपीए या ग्रेड वाले अंकों को नियम के अनुसार प्रतिशत में बदलकर मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire