Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन की मौत; चालक हिरासत में

UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन की मौत; चालक हिरासत में
X

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक पुलिस दरोगा और सब्जी बेच रहे पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रॉन्ग साइड से आया ट्रक, तीन जिंदगी खत्म

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे तीनों लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड में चला गया और वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और जांच की कार्रवाई शुरू की गई।

मृतकों में यूपी पुलिस का दरोगा भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में दरोगा शिवम कुमार भी शामिल हैं, जो यूपी पुलिस में तैनात थे। उनके साथ सड़क किनारे सब्जी बेच रहे एक दंपति की भी मौत हो गई। तीनों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

SSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक चालक हिरासत में, जांच जारी

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड में वाहन चलाना हादसे की वजह सामने आया है। हालांकि दुर्घटना के सभी कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire