Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Uthappa Defends Coach Gambhir: कोलकाता टेस्ट पर उठे सवाल: पिच विवाद के बीच उथप्पा ने गंभीर का किया बचाव, बोले- 'कोच थोड़ी जाकर खेल रहा है'
Uthappa Defends Coach Gambhir: नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों का ताश के पत्तों की तरह ढह जाना अब बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। तीन दिनों के भीतर मैच का समाप्त होना पिच की गुणवत्ता और टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल खड़ा कर रहा है। जहां इस मुद्दे ने विशेषज्ञों के बीच बहस छेड़ दी, वहीं इसी क्रम में भारत के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि टीम को वही पिच मिली जिसकी उन्होंने मांग की थी और विकेट को ‘अनप्लेएबल’ कहना गलत है।
Uthappa Defends Coach Gambhir: इस विवाद के बीच पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पिच चयन की आलोचना की, लेकिन रॉबिन उथप्पा गंभीर के समर्थन में खुलकर सामने आए। उथप्पा ने कहा कि हार का ठीकरा कोच पर फोड़ना बिल्कुल अनुचित है, क्योंकि “कोच जाकर बल्लेबाजी नहीं कर सकता।” उन्होंने खिलाड़ियों और कोच पर होने वाली बेवजह की ट्रोलिंग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी आलोचनाओं से नहीं बच सके, तो किसी भी कोच को निशाना बनाना अब आम बात हो गया है।
Uthappa Defends Coach Gambhir: उथप्पा ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिच मानकों के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी में टर्निंग पिचों को तैयार करने पर रोक जैसी स्थिति बनी रहती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मैच दो-दो दिन में खत्म हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों को स्पिन का सामना करने के अवसर कम दिए जा रहे हैं, जिसका नतीजा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब प्रदर्शन के रूप में सामने आता है। उथप्पा का मानना है कि यदि भारत को बेहतर स्पिन खेलने वाले बल्लेबाज तैयार करने हैं, तो घरेलू क्रिकेट में चुनौतीपूर्ण पिचों को प्रोत्साहन देना ही होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में ‘पिंक पेट्रोल’ की पहल, स्कूल-कॉलेज पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दे रही जानकारी
- 2. CG Assembly Budget Session: पौने 8 करोड़ का अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, अफीम की खेती पर सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
- 3. MP Crime : चोरी के नीयत से आए बदमाशों ने किसान को उतारा मौत के घाट, बेटा घायल
- 4. Report: विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा में नंबर वन है भारत, विदेशी नागरिकों की भी की मदद, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

