Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पोर्ट कराने के नाम पर कर लेता था सिम एक्टिवेट, जालसाजों को बेच चुका था 250 सिमकार्ड, गुजरात से गिरफ्तार...

फिर बाद में आम लोगों के नाम से पूर्व से एक्टिवेटेड सिम कार्ड सायबर ठगों तक पहुंचा देता था।

पोर्ट कराने के नाम पर कर लेता था सिम एक्टिवेट, जालसाजों को बेच चुका था 250 सिमकार्ड, गुजरात से गिरफ्तार...
X

MP News : भोपाल। शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को फर्जी सिम कार्ड मुहैया कराने वाले पीओएस एजेंट को सायबर क्राइम पुलिस ने सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। नया सिम कार्ड देने और सिम पोर्ट कराने के नाम पर ग्राहकों के नाम से सिम एक्टिवेट कर लेता था। बाद में इन्हीं सिम को जालसाजों को हजार-दो हजार रुपए में बेच देता था। आरोपी बीते छह महीने से इस धंधे में शामिल था। अब तक वह 250 सिम कार्ड जालसाजों को बेच चुका है। उसने अन्य पीओएस एजेंट से यह जालसाजी सीखी थी। पुलिस ने उसके पास से 10 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में पुलिस कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

MP News : एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान नेबताया कि एमआरटीईई मार्केटिंग प्रालि कंपनी द्वारा पीड़िता के नाती से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी। आरोपी ने फोन के जरिए उनसे संपर्क कर रकम आरटीजीएस करवा ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने बैंक खाताधारकों और सिम कार्ड धारक के खिलाफ कार्यवाही की। सूरत गुजरात से गिरफ्तार पीओएस एजेंट आशुतोष कुमार (22) पिता उमेश सिंह सिम कार्ड एक्टिवेट के बाद ग्राहकों से कहता था कि टेक्निकल समस्या आने से सिम एक्टिवेट नहीं हो पा रही है। फिर बाद में आम लोगों के नाम से पूर्व से एक्टिवेटेड सिम कार्ड सायबर ठगों तक पहुंचा देता था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire