Top
Begin typing your search above and press enter to search.

US Tariff War: भारत पाक तनाव के के बीच अमेरिका से आई अच्छी खबर, ट्रंप बोले- इंडिया के साथ कर सकते हैं समझौता

US Tariff War: नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ शुल्क पर वार्ता बहुत अच्छी चल रही है और उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक

US Tariff War: भारत पाक तनाव के के बीच अमेरिका से आई अच्छी खबर, ट्रंप बोले- इंडिया के साथ कर सकते हैं समझौता
X

US Tariff War: नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ शुल्क पर वार्ता बहुत अच्छी चल रही है और उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत में 29 अप्रैल मंगलवार को यह बात कही।

US Tariff War: उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम भारत के साथ समझौता कर लेंगे। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) तीन हफ्ते पहले यहां आए थे और वे समझौता करना चाहते हैं।

US Tariff War: बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी के अंत में व्हाइट हाउस का दौरा किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने यह टिप्पणी अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के उस बयान के एक दिन बाद की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत, जवाबी शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने वाले पहले देशों में शामिल होगा।

US Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, नौ अप्रैल को उन्होंने चीन और हांगकांग को छोड़कर इस साल नौ जुलाई तक इन शुल्क पर 90 दिन की रोक लगा दी थी क्योंकि करीब 75 देशों ने व्यापार समझौतों के लिए अमेरिका से संपर्क किया था।

US Tariff War: दो अप्रैल को देशों पर लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क अभी लागू है। इसके अलावा इस्पात, एल्युमीनियम और मोटर वाहन घटकों पर 25 प्रतिशत शुल्क भी लगा है। उधर, अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड वॉर के बीच कई चीनी कंपनियों ने भारतीय निर्यातकों से संपर्क किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire