Breaking News
:

Donald Trump India Visit: भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की घोषणा

Donald Trump India Visit

Donald Trump India Visit: नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक इंटरव्यू में दी। उन्होंने बताया कि ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वह खुद भी इस साल के अंत में भारत आकर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।


रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। हाल ही में जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ा है। उन्होंने भारत को अमेरिका का सबसे करीबी साझेदार बताया और कहा कि मोदी और ट्रंप के अच्छे व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत बनाते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। इसके अलावा रक्षा, नई तकनीक, ऊर्जा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी सहयोग लगातार बढ़ रहा है। रुबियो ने बताया कि क्वाड देशों की बैठक को लेकर भी जल्द बातचीत हो सकती है। ऊर्जा के मुद्दे पर रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करना चाहता है। उन्होंने बताया कि भारत अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने पर काम कर रहा है और अमेरिका इसमें अहम भूमिका निभाना चाहता है।


बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली बार फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था। उस समय उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत की थी। अब प्रस्तावित दौरे से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us