Top
Begin typing your search above and press enter to search.

US-Israel Iran War: ईरान को लेकर आपस में 'भिड़े' ट्रंप और नेतन्याहू, फोन कॉल के दौरान सामने आया मतभेद, जानें क्या है वजह

US-Israel Iran War: ईरान को लेकर आपस में भिड़े ट्रंप और नेतन्याहू, फोन कॉल के दौरान सामने आया मतभेद, जानें क्या है वजह
X

US-Israel Iran War: नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के बीच ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत काफी तनावपूर्ण रही। जहां इजरायल ईरान पर दोबारा सैन्य हमला चाहता है, वहीं अमेरिका फिलहाल कूटनीतिक समाधान और समझौते के रास्ते पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

ट्रंप से बातचीत के बाद नाराज दिखे नेतन्याहू

अमेरिकी मीडिया संस्थान “एक्सियोस” की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू बेहद नाराज थे। इजरायली नेतृत्व का मानना है कि ईरान की सैन्य ताकत और उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को और कमजोर करने के लिए नए हमले जरूरी हैं। इजरायल को आशंका है कि बातचीत के जरिए ईरान समय हासिल कर रहा है।

अमेरिका ने टाला सैन्य हमला

राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है। बताया गया कि कतर, यूएई और अन्य अरब देशों के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया। इसके बाद कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक संशोधित शांति प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करना है।

30 दिनों की बातचीत का प्रस्ताव

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच एक “लेटर ऑफ इंटेंट” तैयार किया जा रहा है, जिस पर दोनों देश हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके बाद 30 दिनों की वार्ता शुरू होगी, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, ईरान ने अब तक किसी नरमी के संकेत नहीं दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire