Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

US Iran War Air Strike: अमेरिका ने ईरान के 90 से अधिक सैन्य ठिकानों पर किए हमले, 3 की मौत, चाबहार और अबू मूसा में धमाके, देखें वीडियो

Iran US Iran War Air Strike: तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के भीतर 90 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

US Iran War Air Strike: अमेरिका ने ईरान के 90 से अधिक सैन्य ठिकानों पर किए हमले, 3 की मौत, चाबहार और अबू मूसा में धमाके, देखें वीडियो
X

Iran US Iran War Air Strike: तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के भीतर 90 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल एवं ड्रोन भंडारण केंद्र, निगरानी ठिकाने, नौसैनिक अड्डे तथा सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

US Iran War Air Strike: वहीं, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर के बाहरी क्षेत्र में हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

US Iran War Air Strike: चाबहार और अबू मूसा में धमाके

हमलों के दौरान चाबहार और कोनारक के आसपास भी तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमले के बाद चाबहार के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू मूसा द्वीप पर करीब 10 धमाके हुए, जबकि चाबहार और कोनारक में भी लगभग 10 विस्फोट दर्ज किए गए।

US Iran War Air Strike: इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें लगातार सुरक्षा संबंधी खतरा बना रहता है। उन्होंने दावा किया, "मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हूं।" ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं कि तेहरान किसी भी समझौते का पालन करेगा।

US Iran War Air Strike: जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

US Iran War Air Strike: दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा, हमला करोगे तो जवाब भी मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की धमकियां और वादाखिलाफी अब बिना कीमत चुकाए नहीं रहेंगी। गालिबाफ ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिकी दबाव से नहीं, बल्कि ईरान की शर्तों पर ही खुला रहेगा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire